कटघोरा : गोंगपा ने मनाया शहीद वीर नारायण बलिदान दिवस..हांथीयों से हो रहे लगातार मौत के मामले पर DFO को सौपा ज्ञापन..वन कर्मियों की लापरवाही को बताया मुख्य वजह…

कटघोरा (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़) हिमांशु डिक्सेना : कटघोरा में आज शहीद वीरनारायण बलिदान दिवस गोँन्डवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा बाजे गाजे के साथ धूमधाम से मनाया गया,इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत गोँन्डवाना भवन के पास फडापेन स्थल पर गोँगो (पूजा) के बाद गाजे बाजे के साथ रैली निकाल कर कटघोरा शहीद वीर नारायण चौक पर उनकी प्रतिमा पर दीपक जलाकर माल्यार्पण एवं नारे लगाते हुए उन्हें याद किया गया, तत्पश्चात कटघोरा वन मँडलाधिकारी महोदया शमा फारूकी जी को पोडी उपरोडा क्षेत्र में हाथियों से हुये लोगों की मौत, फसल नुकसान एवं क्षेत्रवासीयोँ के मन मेँ व्यापत भय से तथा वन कर्मियों की लापरवाही उदासीन रवैया से अवगत कराया गया,एवं भविष्य में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई,इसके बाद एक परिचर्चा का आयोजित किया गया जिसमें 15/12/20 को 11बजे से पाली मँगलभवन मेँ सँयुक्त रूप से वनाधिकार दिवस मनाने तथा 24/12/20 को पेशा कानून दिवस पोडी उपरोडा क्षेत्र में मनाने की सहमति बनी. इस अवसर पर कार्यक्रम सँयोजक लाल बहादुर सिंह कोर्राम जी,मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कुलपति मरकाम जी, प्रदेश महामंत्री शरद कुमार देवाँगन जी, ब्लॉक अध्यक्ष पोडी उपरोडा शिवराम सिंह मार्को जी,गोँन्डवाना स्टूडेंट यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल मराबी जी,सँगठन मँत्री सोहन सिंह मनोज मराबी, जी एस यू सँचालक सदस्य,सर्कल सरपंच सुँदर सिंह, सुधार सिंह मराबी, अशोक सँतोष,सुशील एवं गोँगापा मीडिया प्रभारी,एवं अन्य सभी गोँन्डवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी सदस्य गण पूरे कार्यक्रम में भारी सँख्या मेँ उपस्थिति रहे,