कटघोरा : गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस फिर जल्दी आ.. गुंजायमान हुआ पुरा शहर.. जय देवा गणेशोत्सव समिति के युवाओं द्वारा धूमधाम से भगवान गणेश को दी गई विदाई.

कोरबा/कटघोरा 6 सितंबर 2022 ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ): गणपति बप्पा मोरया…. मंगलमूर्ति मोरया… कुछ ऐसे ही उद्घोष से मंगलवार को कटघोरा नगर की सड़कें गूंजती रही। जिसको देखो वही अपने आराध्य देव कटघोरा का राजा को सबसे शानदार विदाई देना चाहता था। हर तरफ़ रंगों और फूलों की होली खेलने वालों की भीड़ लगी थी। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई जय देवा गणेशोत्सव समिति द्वारा भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा में भक्तगण नाचते- झूमते नजर आये। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल भी लगाया।

“कटघोरा का राजा” जय देवा गणेशोत्सव समिति द्वारा बप्पा की पूजा-अर्चना और भक्ति में 7 दिन गुजरने का पता ही नहीं चला। गणेश चतुर्थी को बप्पा पंडालों और घरों में पधारे थे। भक्तों ने उनकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। बप्पा को विदा करने की घड़ी आई तो श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं, हालांकि श्रद्धा भाव से लबालब भक्तों ने उल्लास के साथ विदाई दी। भक्त शोभायात्रा निकालकर डीजे, ढोल, बैंड-बाजे पर नाचते और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए कटघोरा राधासागर तक पहुंचे।

31 अगस्त यानी गणेश चतुर्थी को श्रद्धालु उल्लास के साथ बप्पा को घरों एवं पंडालों में लेकर आए थे। विधि-विधान के साथ उनकी मूर्ति को स्थापित किया गया था। काफी घरों और पंडालों से पांच, सात और नौ दिन बाद गणपति को विदाई दी गई। जय देवा गणेशोत्सव समिति द्वारा स्थापित “कटघोरा का राजा” को सातवें दिन यानी आज मंगल वार  को धूम धाम से विदाई दी गई। श्री गणेश महाराज जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना करने के बाद शोभायात्रा निकाली गई। श्री गणेश जी के श्रद्धालुओं ने जहां शहर में श्री गणेश की मूर्ति विराजमान करके उनकी सुबह व शाम को पूजा जारी रखी हुई है।

कुछ भक्तों ने अपने घरों में उनकी पूजा के बाद विसर्जन करना भी शुरू कर दिया है। इस दौरान जय देवा गणेशोत्सव समिति के श्रद्धालुओं ने “कटघोरा के राजा” की प्रतिमा के आगे नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। बप्पा की विसर्जन यात्रा गाजे-बाजे और ढोल-डीजे के साथ निकली। श्रद्धालुओं ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाया और भजनों पर जमकर थिरके। चहुंओर ओर ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया’ जयकारे की गूंज थी। अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ विघ्नहर्ता की मूर्ति को विसर्जित किया गया।

कटघोरा के राधासागर घाट पर नगर पालिका द्वारा तथा पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई थी। गणेश प्रतिमा की श्रद्धा से शोभायात्रा निकाल कर विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्तों ने भगवान श्री गणेश जी के जयघोष भी लगाए। साथ ही भक्तों ने उन्हें अगले साल फिर आने का न्योता दिया। गणेश चतुर्थी से श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में गणपति जी की मूर्तिओं को स्थापित किया है। श्रद्धालुओं के द्वारा विधि-विधान से गणपति जी की पूजा अर्चना की जा रही है।

इस मौके पर जय देवा गणेशोत्सव समिति के गणेश अग्रवाल , संजय अग्रवाल , तनुज अग्रवाल , शुभम शर्मा  ,शेखू अग्रवाल , आशुतोष शर्मा , जीतू शर्मा , लक्ष्मी गर्ग , डेविड गुप्ता, नीटू, अग्रवाल , योगेश अग्रवाल  ,मनदीप जायसवाल , अंकित  दुहलानी , कुनाल मोटवान , राहुल दुहलानी  ,हरीश यादव , व समस्त सदस्य उपस्थित थे।