कटघोरा : कांग्रेस सदस्यता अभियान में तेजी लाने कांग्रेस विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने संभाला मोर्चा.. कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान को सफल बनाने कार्यकर्ताओं को किया चार्ज.

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : कांग्रेस के सदस्यता अभियान और तेजी लाने के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। कटघोरा विधानसभा विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने रविवार को अपने निवास हरदीबाजार में डिजिटल सदस्यता अभियान में तेज़ी लाने के लिए ब्लॉक व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक रखी । विधायक ने सभी से सदस्यता अभियान को लेकर जानकारी मांगी। विधायक श्री कंवर सदस्यता अभियान की धीमी गति को देख अपनी नाराज़गी जाहिर की और सभी कार्यकर्ताओं को 3 दिनों में लक्ष्य पूरा करने के लिए निर्देशित किया। बता दें कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ मे 31 मार्च तक 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। वैसे कांग्रेस 12 लाख सदस्य बनाने के हिसाब से सदस्यता बुक का वितरण किया है।

इस दौरान विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने कहा कि यहां संगठन काफी मजबूत है। पूरे देश में छत्तीसगढ सदस्यता अभियान में नम्बर वन रहेगा। हम सभी को पूरी तन्मयता के साथ कांग्रेस पार्टी सदस्यता अभियान को सफल बनाना है। हमारे चीफ एनरोलर व एनरोलर वार्डो व ग्रामीण क्षेत्रों मे जाकर कांग्रेस पार्टी के नीतियों को जनता तक पहुंचाना हैं। इस दौरान विधानसभा सदस्यता अभियान प्रभारी नवीन सिंह , ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेश जायसवाल नगर पालिका दीपका सतोषी दीवान , पुष्पेंद्र शुक्ला ,कटघोरा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव लखनपाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि राज जायसवाल, आकाश शर्मा, विशाल शुक्ल , आशुतोष शर्मा, सौरभ शर्मा, राहुल शर्मा मौजूद रहे.

समाज के हर वर्गों को जोड़ा

विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने कहा कटघोरा शहर व ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान में तेज़ी लाते हुए 4 दिनों में पूरे प्रदेश में 10 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करना है, क्योंकि यहां कि सरकार ने पूरे देश में शासकीय मॉडल दिया है। समाज के हर एक वर्गों को एक साथ विकास की कड़ी में जोडकर प्यार मोहब्बत से समाज को गढऩे का कार्य छत्तीसगढ़ में हो रहा है।