कटघोरा : उपार्जन केन्द्र में धान विक्रय का हुआ आज शुभारंभ.. किसानों के चेहरे पर दिख रहा उत्साह.. किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसका रखा जा रहा है विशेष ध्यान.

कोरबा/कटघोरा 10 नवम्बर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : किसान हितैषी प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में 1 माह पूर्व ही कृषकों से धान खरीदी प्रारंभ कर किसानों को उनकी उपज का वास्तविक लाभ दे रहे है। 01 नवम्बर से जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी प्रारम्भ कर दी गई हैं। आज कटघोरा धान उपार्जन केंद्र में टोकन तुंहर दुआर के तहत टोकन प्राप्त कर आज अपने धान को लेकर केंद्र पहुंचे जहां केंद्र प्रबंधक व मुख्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में तौल बाट की पूजा अर्चना के साथ ही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रांरभ कर दिया गया है। आज आदिमजाति सेवा सहकारी समिति कटघोरा में 05 कृषकों का 57.60 क्विंटल का टोकन जारी किया गया था। खरीदी के शुभारंभ में कृषि उपज मंडी अध्यक्ष कटघोरा रामनारायण कश्यप, कटघोरा समिति प्राधिकृत अधिकारी नारायण सिंह जात्रा, शाखा प्रबंधक श्रीमती सरिता पाठक, पर्यवेक्षक मणिशंकर मिश्रा, निगरानी समिति सदस्य जय कँवर, नीलकमल चौधरी, लालजी बंजारे, नोडल अधिकारी पी.एल. हंशा, समिति प्रबन्धक विनोद कुमार भट्ट, फड़ प्रभारी बंशी लाल प्रजापति, बारदाना सुपरवाइजर बद्रीप्रसाद देवांगन, कंप्यूटर ऑपरेटर अभिजीत कुमार दुबे, हमाल एवं कृषक उपस्थित थे। कृषको का माल्यार्पण भी किया गया।

धान खरीदी के पहले दिन से ही किसानों में धान विक्रय को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा था। किसानों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए कलेक्टर संजीव झा ने विभिन्न अधिकारी कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसका तत्परता के साथ ही क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिससे किसानों को उपार्जन केन्द्रों में किसी तरह की समस्या न होने पाए।

जिले के कृषक प्रदेश सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किए गए व्यवस्थाओं की सराहना कर रहे है। किसानों का कहना है कि उन्हें धान विक्रय में हर संभव सुविधा प्रशासन के माध्यम से किया गया है। जिसका वे भरपुर लाभ उठाते हुए आसानी के साथ उपार्जन केन्द्र में धान विक्रय कर पा रहे है।

कृषकों ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कटघोरा उपार्जन केंद्र में उपलब्ध कराई गई सुविधा की सराहना करते हुए किसानों के लिए एक माह पूर्व ही समर्थन मूल्य में धान खरीदी कर उनकी मेहनत का वाजिब लाभ दिलाने हेतु प्रदेश सरकार के मुखिया भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।