

कोरबा/कटघोरा 27 मार्च 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : विगत वर्षों की भांति कटघोरा के प्रसिद्ध आध्यात्मिक साधना स्थली हनुमानगढ़ी ( चकचकवा पहाड़ ) में राम जन्म महोत्सव की तैयारी बड़ी धूम धाम से की जा रही है। 30 मार्च को रामनवमी के दिन हनुमानगढ़ी परमार्थ ट्रस्ट के द्वारा 29 से 30 मार्च तक अखंड रामायण पाठ दोपहर 12 बजे तक सम्पुट रामायण पाठ मनोरम आयोजन किया जाएगा। 30 मार्च दिन गुरुवार के दिन 12 बजे पाठ समापन पश्चात स्तुति, राज्याभिषेक, हवन, आरती के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। तथा हनुमानगढ़ी ट्रस्ट द्वारा आगामी 6 अप्रैल 2023 दिन गुरुवार को प्रातः 10 बजे से श्री संकट मोचन हनुमान प्रकाटोत्सव का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।
राम नवमी पर आयोजित राम जन्मोत्सव में हनुमानगढ़ी परमार्थ ट्रस्ट ने समस्त जिले वासियों को आमंत्रित किया है। साथ श्री राम जन्मोत्सव पश्चात कटघोरा नगर के व्यापारी बंधुओं द्वारा श्री राम सेवा समिति के तत्वधान में सार्वजनिक भंडारा का आयोजन किया गया है। तथा ट्रस्ट ने लोगों से अपील की है कि श्रद्धानुसार सहयोग देकर इस पुनीत कार्य मे सहभागी बने।
मनोकामना अखंड दीप प्रज्वलन
श्री हनुमानगढ़ी परमार्थ ट्रस्ट द्वारा रामनवमी पर 24 घण्टे मनोकामना अखंड दीप प्रज्वलन किया जाएगा। जिसके लिए ट्रस्ट द्वारा 301/- रुपये की राशि निर्धारित की है। जिसका पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। भक्तगण दीप प्रज्वलन के लिए निम्न स्थानों पर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
- आध्यात्मिक साधना स्थली हनुमानगढ़ी मन्दिर।
- डॉ एम एम जोशी
- गोपाल मेडिकल स्टोर कटघोरा
- महाबली जनरल स्टोर्स, कटघोरा
- मारुति सेल्स, कारखाना एरिया कटघोरा
- शेखर चतुर्वेदी ढेलवाडीह
