

कोरबा/कटघोरा 5 नवम्बर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं। इसको लेकर BJP पर एक्शन मोड में आ गई है। जिलों में नेतृत्व को नई कमान सौंपने के साथ ही जीत को लेकर रणनीति बननी शुरू हो गई। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज कोरबा जिले के प्रथम प्रवास पर कटघोरा पहुंचे। कटघोरा भाजपा मंडल एवं भाजयुमों मण्डल के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अरुण साव भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पदाधिकारी बैठक करें, चाहे रैली या फिर किसी से मिलें, लक्ष्य केवल जीतना हो। इसके लिए BJP अब सड़क पर उतरकर कानून-व्यवस्था को लेकर भी भूपेश सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गई है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि एक-एक वोट के लिए मेहनत करें। हमारी तैयारी में कोई कमी न हो, यही सबका प्रयास हो।
बूथ स्तर पर तैयारी को लेकर भी चर्चा
बैठक में बूथ स्तर की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान बूथ के सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क, विधानसभाओं में प्रवास की बात कही गई। यह भी कहा गया कि सभी के कार्यों समीक्षा की जाएगी। इस दौरान हर विधानसभा की माइक्रो मैनेजमेंट को लेकर चर्चा की गई। साथ ही यह भी कहा कि कि हर माह समीक्षा बैठक की जाएगी।
काँग्रेस की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नही
प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं से संबंधित अपराध बढ़ते जा रहे हैं। कांग्रेस की सरकार आने के बाद महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। स्व सहायता समूहों, राज्य की योजनाओं में महिलाओं को लंबे समय से मेहनताना तक नहीं मिला है। वह सड़क पर उतरक कर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं। सरकार ने शराब बंदी का महिलाओं से वादा किया, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका।
किसान विरोधी है भूपेश सरकार
प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि 1 नवम्बर से धान खरीदी प्रारम्भ की गई है लेकिन भूपेश सरकार द्वारा इसके लिए कोई तैयारी नही की है। जिसकी वजह से किसानों को अपना धान केंद्र में बेचने मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भूपेश बघेल सरकार किसान विरोधी सरकार है। उन्हें किसानों को लेकर कोई चिंता नहीं है।
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के कटघोरा नगर आगमन पर कटघोरा जिला महामंत्री संतोष देवांगन, जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी, जिला मंत्री संजय शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष धन्नू प्रसाद दुबे, , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ललिता डिक्सना पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कटघोरा अजय धनौधिया, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कोरबा पवन गर्ग, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष समजीत सिंह, जय गर्ग आकाश मन कर पूर्व भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष मनोज नायडू मनोज दुबे चिटू अग्रवाल भाजपा जिला महामंत्री
