कटघोरा : 73वें गणतंत्र दिवस पर एसजेआर यूथ फाउंडेशन को भारत माता अभिनंदन सम्मान से नवाजा गया..

कोरबा/कटघोरा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : हरियाणा की पंजीकृत व राष्ट्रीय स्तर पर देश के विभिन्न प्रदेशों में शिक्षा व सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय भारत माता अभिनंदन संगठन ने कोरबा जिले के कटघोरा की सबसे सक्रिय समाजिक संस्था एसजेआर यूथ फाउंडेशन के टीम लीडर सेंटी गर्ग को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश व समाज के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवाओं के लिए भारत माता अभिनंदन सम्मान 2022 से नवाजा है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मित्तल, महासचिव मंजू मित्तल ने उन्हें यह सम्मान ऑनलाइन प्रदान किया है।

https://youtu.be/I9rpBnG69k4

सम्मान मिलने पर एसजेआर यूथ फाउंडेशन के ज्योति प्रकाश जायसवाल ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि कटघोरा के एसजेआर यूथ फाउंडेशन को रक्तदान, गौ सेवा,,गरीब व असहाय लोगो के सहायता, पर्यावरण संरक्षण व कोरोना काल मे किए गए सेवा कार्यो से कोरोना योद्धा के रूप मे व अनुकरणीय सामाजिक सेवाओ के लिए भारत माता सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है। उन्होंने संस्था से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।