

कोरबा/कटघोरा 9 जुलाई 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) धंनजय डिक्सेना: कटघोरा नगर पालिका द्वारा एफसीआई गोदाम के पीछे खाली पड़े मैदान को कचरा डंपिंग यार्ड बना दिया गया है। पिछले 10 वर्षों से शहर का कचरा हो या फिर मरे हुए जानवर, सब यहीं फेंके जा रहे हैं। जब कचरा बढ़ता है तो नगर पालिक के कर्मचारी उसमें आग लगा देते हैं। जिसके चलते बदबू और धुएं से लोग रहते हैं। वहीं कचरा यार्ड से लगे खेतों में फसलों को लेकर यहां के किसानों की चिंता बढ़ गई है।
बतादें की कटघोरा एफसीआई गोदाम के पीछे नगर पालिका द्वारा यहां के खाली पड़े जमीन पर पिछले 10 वर्षों से कचरा डंपिंग यार्ड बना रखा है। जहां पर कचरा फेंका जा रहा है वहीं पर हुंकरा ग्राम पंचायत की लगानी जमीन भी है। यहाँ के किसानों के सामने वर्षों से यह समस्या बनी हुई कि यहां पर कचरा फेंकने से सभी खेतों में कचरा उड उड़कर खेतों में फैल जाता है जिसकी वजह से खेतों की पैदावार काफी कम हो गई है। जिसे लेकर यहां के किसानों ने कई बार नगर पालिका CMO व नगर पालिका अध्यक्ष के पास शिकायत लेकर पहुंचे लेकिन आश्वासन के ही मिलता है लेकिन इस ओर किसी प्रकार की कोई पहल नही की गई। और दिन प्रतिदिन यहां की स्थिति और बद से बदत्तर होती जा रही है।
आत्मदाह की चेतावनी के बाद पहुंचे CMO, दिया आश्वासन
यहां के एक खेत के किसान सुदर्शन जायसवाल व संजू जायसवाल ने कटघोरा नगर पालिका को आज रविवार को आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी, जिसके पश्चात आनन फानन में नगर पालिका CMO ज्ञानपुंज कुलमित्र मौके पर पहुंच कर स्थानीय प्रभावित किसानों को पूर्ण आश्वास्त करते हुए कहा कि आज के बाद यहाँ कचरा डंप नही किया जाएगा।
यहां की महलाओं ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से नगर पालिका द्वारा कचरा डंप किया जा रहा है साथ ही मरे हुए जानवरों को भी यहां लाकर फेंक दिया जाता है। और इस वजह से यहां से आनाजाना और खेतों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा हैं। कचरा का खेतों में फैल जाना सबसी बड़ी वजह है। लेकिन नगर पालिका से शिकायत करने के बाद भी यहां पर कचरा फेंका जा रहा है। नगर पालिका के CMO व नगर पालिका अध्यक्ष के पास जाने पर उनके द्वारा केवल आश्वासन ही दिया जाता है।
अब देखने वाली बात होगी कि क्या इतने वर्षों से केवल आश्वसन देने वाले नगर पालिका के CMO व नगर पालिका अध्यक्ष इस स्थान पर कचरा डंप कराना बन्द कर पाएंगे। यह सवाल इस स्थान के प्रभावित किसानों में अभी भी संशय की स्थिति में नज़र आ रहे हैं। किसानों के समर्थन में वार्ड 1 के पार्षद व वार्ड 3 के पार्षद उनके साथ मौजूद रहे।
