उतरदा के गौठान में मनाया गया गोवर्धन पूजा..

कोरबा (सेंट्रल छत्तीसगढ़):- छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन पर गोवर्धन पूजा को एक पारंपरिक पूजा के रूप में मनाने की मंशा से आज पाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा के गौठान में गोवर्द्धन पूजा किया गया जिसमें मुख्यातिथि रहे सभापति पशुधन विकास विभाग एवं जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद पटेल , ग्राम सरपंच ओंकार सिंह नेटी, उप सरपंच इन्द्रसेन यादव, जनपद सदस्य चंद्रपाल पटेल ,सचिव ईश्वर पोर्ते, रोजगार सहायक निर्मला टेकाम, पंच सुंदर नेटी ,सुमेर टेकाम,राजकुमार पोर्ते,ज्वाला प्रसाद पटेल,अशोक राम कौशिक,सहदेव पटेल, महिला समूह,रामेश्वरी साहू,बसंत कुंवर,अम्बिका बाई ,बिरंम बाई मरकाम,काया बाई, संतोषी बाई शामिल हुये गौठान के चरवाहा को ग्राम सरपंच ओंकार नेटी द्वारा साल भेट किया और उप सरपंच द्वारा दोनों चरवाहा कौशल यादव,नंद सिंह को पैर के लिए जूता भेंट किया ।।