अधिवक्ता संघ पाली के प्रशासक पद से राजेश राठौर हटाए गए, नवीन सिंह नए प्रशासक नियुक्त

पाली ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़) दीपक शर्मा :- अधिवक्ता संघ पाली के प्रशासनिक समिति के पांच सदस्यीय समिति में सर्वसम्मत से अधिवक्ता राजेश राठौर को प्रशासक नियुक्त किया गया। प्रशासक का मुख्य कार्य अधिवक्ता संघ का चुनाव कराना एवं सम्बंधित अधिवक्ता संघ का संचालन उस संघ की सम्पूर्ण व्यस्था की जवाबदारी पांच सदस्यीय प्रशासकगणो की होती है किन्तु विगत दिनों विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मिडिया में राजेश राठौर के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किये जाने के सम्बंधित जानकारी मिलने पर स्टेट बार काउन्सिल ऑफ छत्तीसगढ़ ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राजेश राठौर को पदमुक्त कर उसके स्थान पर अधिवक्ता नविन सिंह को प्रशासक नियुक्त किया गया है, काउन्सिल ने अधिवक्ता संघ पाली के मुख्य प्रशासक व प्रशासनिक समिति को पत्र लिख कर इस आशय की जानकारी दी। पत्र में काउन्सिल ने लिखा है की प्रशासक का पद अत्यंत जिम्मेदारी का पद है। जिसके ऊपर सम्पूर्ण अधिवक्ता संघ के आगामी निर्वाचन कराये जाने की जिम्मेदारी होती है।

जब तक संघ का निर्वाचन सम्पादित नहीं हो जाता तब तक सम्बंधित अधिवक्ता संघ का संचालन एवं उस संघ की सम्पूर्ण व्यवस्था प्रशासक की होती है अधिवक्ता राजेश राठौर के ऊपर न्यायालय के क्षेत्रान्तर्गत अपराध किये जाने का आरोप है। संघ की गरिमा को बनाये रखने के लिए राजेश राठौर को पद में बनाये रखना न्यायोचित नहीं है इसलिए राजेश राठौर को पद मुक्त कर अधिवक्ता नवीन सिंह को मुख्य प्रशासक नियुक्त किया जाता है।