छोटे बच्चों ने गेंड़ी चढ़ कर, मनाया हरियाली और खुशहाली का पर्व हरेली

सेंट्रल छत्तीसगढ़ / राजाराम राठौर हरदीबाजार :- छत्तीसगढ़ का हरेली पर्व प्रथम त्यौहार है जिसे किसान,जवान और बच्चे सभी वर्गों के लोग उत्साह पूर्वक मनाते हैं । शिवम्, कान्हा,यशू,बेबी, दद्दू,प्रिंस छोटे बच्चों के द्वारा गेंड़ी बनाकर चढ़ कर आनंद लिया तो युवाओं ने नारियल फ़ेंक कर कौन कितना दूर तक फेंक सकता है जो जितना दूर फेंकगा वह विजेता होता है। वहीं घरों में भेलवा पेंड की टहनी घर के सामने खोंचते है,और घरो में खुरमी ठेठरी और भोभरा (गुड़ चावल) का पकवान बनाते हैं, घर, गांव के देवी देवताओं की विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं और खुश शांति समृद्धि की कामना करते हैं।