
शस्त्र पूजन हमारी सनातन संस्कृति की परंपरा है-अजय कुमार दुबे
सेंट्रल छत्तीसगढ़ / विनोद उपाध्याय (हरदीबाजार).. विजयादशमी के पावन पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हरदी बाजार मंडल द्वारा आर्यन पब्लिक स्कूल हरदी बाजार परिसर में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम रखा गया। जहां उपस्थित समस्त स्वयं सेवकों ने शस्त्रो की पूजा अर्चना की। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती भी मनाई गई,इस अवसर पर मुख्य वक्ता, सनातन संघर्ष समिति के जिला संयोजक अजय कुमार दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना आज ही के दिन माननीय डा. केशव बलिराम हेडगेवार जी के द्वारा नागपुर में एक सामाजिक – सांस्कृतिक संस्था के रूप में की गई थी। संघ की शाखा व्यक्तित्व निर्माण की एक बहुत बड़ी पाठशाला है।आज हम सभी सौभाग्य शाली हैं,जो संघ का शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। इस अवसर पर हम सभी का दायित्व और अधिक बढ़ जाता है। इस शताब्दी वर्ष में हम राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम् भूमिका निभायें ,शस्त्र पूजन कार्यक्रम में 15 स्वयं सेवकों ने अस्त्र -शस्त्रो की पूजा अर्चना की एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की भी जयंती है। अतः उपस्थित समस्त स्वयं सेवकों एवं समविचारी संगठन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रण पर माल्यार्पण किया , इस अवसर पर भारतीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर, मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, अमरनाथ कौशिक, एवं नवरतन सिंह राजपूत , शशिधर सोनी, कान्हूचरण, सरोज श्रीवास , दिनेश गुरुद्वान , दीनदयाल यादव एवं मंडल के अन्य ज्येष्ठ -श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।।
