कोरबा ब्रेकिग : मंत्री की काफिले को पानी की समस्या को लेकर पाली में ग्रामीणों ने रोका..

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) अकित सिंह : भूमि पूजन और रोड उत्सव कार्यक्रम में आये प्रभारी मंत्री अरुण साव श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और कलेक्टर अजीत वंसत समेत एसपी सिदार्थ तिवारी के काफिले को ग्रामीणों ने रोका ,नगर पंचायत पाली की है घटना ,ग्रामीण दुकानदारों में भारी आक्रोश लोगो का आरोप है कि दुकान बस्ती गलियों लगातार थोड़ी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है जो काफी लंबे समय से समस्या बनी हुई है लेकिन उसके बावजूद भी जैन प्रतिनिधि और ना ही जिला प्रशासन ओर ध्यान दे रहे है। लोगो ने बताया कि लगातार बारिश के कारण घरों में पानी घुसने को लेकर नगर वासियों ने काफिले को रोका ,जहा मौके पर कलेक्टर व एसपी ने लोगो को समझाया तब जा कर काफिले को छोड़ा गया ,पाली के मंगल भवन में कार्यक्रम से वापस लौट रहा था काफिला l