प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उतरदा में वयोवृद्ध शिविर प्रति सोमवार को किया जा रहा है

डॉ प्रभुवा ने वृद्धजनों को मौसमी बीमारियों से बचने का दिया संदेश 44 वृद्धजन हुए लाभाविंत

सेंट्रल छत्तीसगढ़ / विनोद उपाध्याय..वयोवृद्ध शिविर पीएचसी उतरदा सी एम एच ओ एवं
आयुष विभाग जिला कोरबा के मार्गदर्शन में प्रति सोमवार वयोवृद्ध मरीजों का विशेष जांच शिविर का आयोजन किया जाता है आज के इस विशेष चिकित्सा शिविर में 44 वृद्ध जनों ने अपना जांच करवाया इसमें ज्यादा तर सुगर, बीपी और मौशमी रोगों मरीजों को चिन्हांकित कर दवाई दिया गया शिविर में मुख्य रूप से डॉ गणेश प्रभुवा, डॉ मीनाक्षी राठौर, डॉ भवानी थवाईत ने अपना योगदान दिया ,डॉ प्रभुवा द्वारा बरसात के मौसम को देखते हुए वृद्ध जनों को खान पान, दिनचर्या, रितुचर्या,एवं स्वक्षता की जानकारी देते हुए बताया कि अभी का मौसम खास के वृद्ध जनों के अनुकूल नहीं होता इस वक्त प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखना चाहिए ताकि बैक्टीरिया और वायरस हमसे दूर ही रहे ।इसके लिए बारिश की पानी में भीगने से बचे ,साफ पानी पिए या उबाल कर लिया जाए मच्छरदानी का उपयोग करे,खाली पैर न चले, योग आदि करे और आयुर्वेद के नियमों का विशेष पालन करे।।