
सेंट्रल छत्तीसगढ़(विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार.. पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत हरदी बाजार मंडल में कार्यकर्ताओं हेतु प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया गया सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री द्वारा ध्वजारोहण कर प्रशिक्षण सत्र का विधिवत प्रारंभ किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरदी बाजार मंडल अध्यक्ष ने की। इसके पश्चात स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा संजय शर्मा जी का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने अपने उद्बोधन में संजय शर्मा जी के संगठनात्मक अनुभव एवं उनके प्रेरणादायक जीवन परिचय का उल्लेख करते हुए उन्हें मंच से संबोधन हेतु आमंत्रित किया।
अपने उद्बोधन में संजय शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, संगठनात्मक संस्कृति और विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा का एक व्यापक अभियान है, जिसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और प्रशिक्षण कार्यक्रम को संगठनात्मक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष चुलेश्वर राठौर, विधायक प्रतिनिधि नरेश टंडन, विधायक प्रतिनिधि secl क्षेत्र दीपका ब्यास राठौर, मंडल महामंत्री नवरत्न सिंह राजपूत, बजरंग यादव,अमरनाथ कौशिक, दुर्गेश कश्यप , विनोद कंवर , अनीता जांगड़े , लता कंवर, प्रभाकर कौशिक , रामेश्वर यादव, सहित विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।