
कोरबा (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ): गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पाली स्थित शिव मंदिर में गोंगपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने विधायक मरकाम का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनके दीर्घायु की कामना की। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया गया।
जन्मदिन के अवसर पर गोंगपा समर्थकों ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण भी किया। कार्यकर्ताओं ने इसे सेवा भाव से प्रेरित एक सामाजिक पहल बताया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मरकाम जिला पंचायत सदस्य नगर पंचायत पाली अध्यक्ष अजय जायसवाल जिला पंचायत सदस्य विद्वान मरकाम सरपंच संघ अध्यक्ष छत्रपाल सिंह कंवरव पाली-तानाखार क्षेत्र के कई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।