निर्भीक निडर निष्पक्ष, अपने मेहनत लगन से विपरीत परिस्थितियों से निकालकर लाई गई खबर ही सच्ची पत्रकारिता है : पुरुषोत्तम कंवर

Oplus_16908288

शासन की योजनाओं एवं जमीनी हकीकत को उजागर करती है मीडिया: डॉ विजय राठौर

सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय) हरदीबाजार :- केंद्र सरकार हो चाहे राज्य सरकार की अनेक महत्वाकांक्षी जन उपयोगी योजनाओं को शहर, गांव,गली व चौपाल घर तक पहुंचाने का काम मीडिया करती है, साथ ही उन पर जमीनी हकीकत को शासन – प्रशासन व जनता के सामने निष्पक्ष रखती है उक्त उदगार पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने हरदीबाजार प्रेस क्लब भवन में रविवार दोपहर 12 बजे आयोजित होली मिलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के असांदी में कहीं । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की पूजा – अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया,मंचस्थ अतिथियों को प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने गुलाल का टिका लगाकर, पुष्प गुच्छ,माला पहनकर स्वागत किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि सरपंच लोकेश्वर कंवर ने प्रेस को समाज का आईना कहते हुए सच्ची बात बेधड़क एक पत्रकार ही अपनी कलम की ताकत से लिखकर करता है। पूर्व जनपद सदस्य अनिल टंडन ने घटना हो चाहे दुर्घटना,गांव व गली की समस्या पत्रकार समाज के सामने निष्पक्ष रखती है। समाजध्वज वाहक व प्रदेश सह संयोजक किसान मोर्चा सदस्य चुलेशवर राठौर ने कहा है कि आज के दौरान में एक पेशा में रहकर संगठित होकर पत्रकारिता करना नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब संरक्षक व भाजपा जिला अध्यक्ष पि.वर्ग मोर्चा कोरबा के डा विजय राठौर ने कहा कि शासन की योजना हो या जमीनी हकीकत को उजागर मीडिया ही करती है, हरदीबाजार प्रेस क्लब का यह आयोजन बहुत ही सराहनीय व उनके उत्कृष्ट कार्य दक्षता को दर्शाता है। इस दौरान कार्यक्रम में आऐ शिक्षक, चिकित्सक, व्यापारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व पुराने साथी जिनकी मेहनत,लगन से आज प्रेस क्लब है एवं अन्य गांव व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को प्रेस क्लब हरदीबाजार की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कौशल श्रीवास अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार, डॉ शक्ति डिक्सेना, उपसरंपच प्रतिनिधि रामू जायसवाल, इंद्रपाल सिंह कंवर,समाज सेवी हरीश चंद्र राजवाड़े, शिक्षक ब्रम्हानंद राठौर,पशु चिकित्सक आर एन कुर्रे, डॉ अर्जुन महंत, रामशरण कंवर,समाज सेवी आशीष अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री गोपाल यादव, अधिवक्ता चंद्रहास राठौर, रमेश अहीर,सासंद प्रतिनिधि दिलीप राठौर,भलपहरी सरपंच सावित्री कामता मरावी,विरेंद्र पटेल, एम आर इंटरप्राइजेज संचालक नरेश राठौर, राजेश्वर राठौर, रामकुमार यादव,पूर्व जनपद सदस्य कांति मधुकर,प्रेस क्लब संरक्षक बाबूराम राठौर, अध्यक्ष राजाराम राठौर, उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय,सचिव निलेंद्र राठौर,सह सचिव प्रमोद राठौर, वरिष्ठ आमंत्रित सदस्य जगदीश अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य नेकराम श्रीवास, सदस्य उमेश श्रीवास,लालू यादव,कांति कुमार राठौर,प्रमोद जाटवर,शिवनारायण राठौर, जगदेव राठौर,बजरंग यादव, पूर्व सरपंच खम्हरिया सुरेंद्र आयम, द्वारिका यादव,दिनेश बाजपेई,बंटी राठौर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महेंद्र राठौर संचालक महेश्वरी टेंट हाउस का विशेष सहयोग रहा। वही मंच का सफल संचालन पंकज धुर्वा भाजपा जिला मंत्री एवं आभार व्यक्त सचिव निलेंद्र राठौर ने किया।