
सेंट्रल छत्तीसगढ़ / विनोद उपाध्याय (हरदीबाजार).. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व आह्वान पर विधायक निवास रेल डाबरी में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा टिफिन बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा एवं अध्यक्षता चुलेश्वर राठौर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा ने किया व बैठक को संबोधित करते हुए विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। धान खरीदी की तिथि 15 नवंबर तय करना,पुनः पंजीयन शुरू करना और गिरदावली की समय-सीमा बढ़ाना – यह सभी किसान हित में ऐतिहासिक निर्णय हैं। हमारी सरकार का लक्ष्य किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और खेती को लाभकारी पेशा बनाना है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर ने भी संबोधित करते हुए कहा कि यह टिफिन बैठक कार्यकर्ता और किसानों के साथ केवल चर्चा का मंच नहीं है,बल्कि किसानों से सीधा संवाद और भाजपा सरकार की किसान – हित प्रतिबद्धता का एक सशक्त उदाहरण होगी बैठक में पूर्व जिला मंत्री व विधायक प्रतिनिधि नरेश टंडन, ब्यास राठौर,मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, नवरत्न सिंह राजपूत, शिवचरण राठौर,हीरालाल अहीर,तुंगन पटेल, विनोद कंवर,अनीता जांगड़े ,देवनाथ यादव, लता कंवर ,राज ओगरे , चैतराम बघेल , अनसूईया राठौर, रामनारायण यादव ,भोज प्रसाद सहित कार्यकर्ता व किसान उपस्थित रहे ।।