
कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) :कोरबा नगर निगम के आदर्श नगर वॉर्ड पार्षद दिलीप दास को क्षेत्र के ही रहने वाले अभिषेक आनंद , डिम्पल वैष्णव,संदीप शर्मा, अश्वनी साबु,साहिद कुजूर और अन्य लोगो के द्वारा एक राय होकर पहले घर के आंगन मे तोड़ फोड़ किये और बाद मे दूसरे दिन जान से मारने की धमकी दी गई जिस पर पार्षद दिलीप दास के द्वारा पुलिस अशिक्षक कोरबा के सामने शिकायत करने पर मामले मे थाना कुसमुंडा मे विरुद्ध धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जिसके बाद से हि आरोपी फरार चल रहे थे काफी मसक्कत के बाद आरोपियो को गिरफ्तार किया गया पहले भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।और पृथक से प्रतबन्धातामक कार्यवाही करते हु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट मे पेश किया गया ।