
हितग्राही शासन से लगा रहे गुहार उचित मूल्य की दुकान की समय सीमा बढ़ाया जाए ताकि बचे हितग्राहियों को भी राशन मिल सके

सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार ..शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर 31 मार्च को अंतिम वितरण दिन होने के कारण रात 10:00 बजे तक राशन दुकान में हितग्राहियों के लगी रही भीड़ । बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष सभी सुबह से लेकर दे रात तक चावल शक्कर नमक एवं चना पाने के लिए लाइन पर लग कर अपने पारी आने का इंतजार करते रहे । वहीं दुकान संचालक विक्रेता प्रहलाद राठौर भी सेवा दे रहा है किसी का राशन न छूट जाए यह सोचते हुए 10:00 बजे रात तक लोगों को चावल वितरण करते रहे मुख्यमंत्री से संघ द्वारा मांग किया जा रहा है कि उचित मूल्य की दुकान को खोलने के लिए और समय सीमा बढ़ाया जाए ताकि हितग्राहियों को उसकी चावल चना नमक मिल सके, यह मामला पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत हरदीबाजार व भलपहरी का है जहां राशन दुकान के संचालक विक्रेता लम्बोदर राठौर, रामप्रसाद यादव व प्रहलाद राठौर ने हितग्राहियों को राशन देने वितरण करते रहे, लेकिन उसमें से हरदीबाजार में लगभग 300 तो भलपहरी में 200 हितग्राही चावल चना शक्कर नमक पाने के लिए वंचित रह गए यह मामला इसलिए पैदा हुआ कि सोसाइटी में राशन सामान सही समय में नहीं पहुंची साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा 21-25 मार्च तक दुकान बंद रखा गया था। हितग्राहियों को दो महीने का चावल शक्कर चना नमक मिला है बीच में चावल खत्म हो जाने राशन खत्म हो जाने से एवं सही समय में भंडारण नहीं होने से राशन दुकान तक समान चावल शक्कर चना नमक नहीं पहुंचने यह स्थिति निर्मित हुई है। अब यदि समय नहीं बढ़ी तो हितग्राही लाभान्वित नही हो पाएंगे । हितग्राही राशन पाने से वंचित रह गया इसके लिए लोगों ने आवाज उठाई है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी राशन सामान देने के लिए और तारीख बढ़ाया जाए ताकि बचे हुए हितग्राहियों को भी उसकी राशन मिल सके ।।