

रायपुर:- प्रदेश की प्रख्यात गीतकार धारा सोनवानी का नया छत्तीसगढ़ी गाना “मऊहा के लाटा” की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है । युवाओं से लेकर हर उम्र के लोगों की पसंद इस गाने का ट्रेंड टॉप पर है वही इस गाने में अनगिनत रिल्स भी बन रहे है।
दिल को छू लेने वाली इस गीत में महुवा के फल और प्रकृति का शानदार जिक्र भी देखने को मिलता है। गाने में स्वर दिया है धारा सोनवानी, और प्रदेश के प्रख्यात पार्श्व गायक अनुराग शर्मा ने। और अभिनय में योर रुद्रा की कलाकारी ने सबका मन मोह लिया है । इस एल्बम को धारा म्यूजिक सी.जी ने प्रस्तुत किया है ।गाने को सुनने के लिए अभी इस लिंक को ओपन करे ।