
कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : दीपका-कटघोरा रोड और जमनीपाली में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की नई शाखा का भव्य उद्घाटन समारोह गुरुवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार अरोरा, क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक उत्तम कुमार नवरंग एवं शाखा प्रबंधक सुनीत तिग्गा व जमनीपाली के शाखा प्रबंधक संजय राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। शाखा उद्घाटन के साथ ही ग्रामीणों के लिए कई लाभकारी योजनाएं प्रारंभ की गईं, जिनमें महतारी शक्ति योजना अंतर्गत, सोलर रूफ, ब्याज दर पर गोल्ड लोन, जन सुरक्षा योजना लाभऔर सभी लोन पर प्रोसेसिंग शुल्क पूरी तरह मुक्त शामिल हैं।

सीआरजीबी की प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार अरोरा ने बताया कि दीपका और जमनीपाली की यह शाखा ग्रामीणों को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब ग्रामीण क्षेत्रों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। शाखा सिर्फ बैंकिंग सेवाएं नहीं बल्कि ग्रामीणों के आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बनेगी। बैंक का उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को सरल, सहज
और भरोसेमंद वित्तीय सेवाएं प्रदान करना है। उद्घाटन अवसर पर सहायक प्रबंधक शशांक सक्सेना, अर्पणा बंजारे, निदा अंजुम, अंकित राय, सुजीत कुमार, पंचराम ि जायसवाल, धर्म तिवारी, पार्षद रोहित जायसवाल, कमलेश जायसवाल, अविनाश यादव, अनिल कौशिक, एसआर अमित, पप्पू सिंह, स्वा सहायता समूह की महिलाएं सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
