जोरहाडबरी निवासी चुमन लाल कुर्रे का पुत्र शुभम कुमार कुर्रे कोरबा से हुआ लापता

Oplus_16908288

सेंट्रल छत्तीसगढ़/विनोद उपाध्याय/हरदी बाजार ..हरदी बाजार थाना अंतर्गत ग्राम जोरहाडबरी निवासी चुमन लाल कुर्रे के पुत्र शुभम कुमार कुर्रे उम्र 26 वर्ष ने कोरबा के पाम मॉल में विनय देवांगन के कोसा सेंटर दुकान में काम करता था जो कि 15 फरवरी को आखिरी बार काम पर आया हुआ था दो दिन बाद काम पर नहीं आने पर कोसा सेंटर के मालिक विनय देवांगन ने शुभम के पिता चुमन लाल कुर्रे को फोन करके बोला कि आपके पुत्र दो दिनों से काम पर नहीं आ रहा है तब पिता चुमन लाल कुर्रे ने पुत्र शुभम कुमार कुर्रे गेवरा घाट में किराए के मकान पर एक माह से रह रहा था वहां जाकर देखा तो पुत्र नहीं था चारों तरफ खोजबीन की रिश्तेदारों में दोस्तों से पताशाजी की मोबाइल नंबर 7067224186 चला रहा था ओ भी बंद है पता नहीं चलने पर कोरबा सीएसईबी चौकी में 22 फरवरी को गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराया है पिता चुमन लाल कुर्रे के सूचना रिपोर्ट पर बताया कि उसका लड़का शुभम कुमार कुर्रे 26 वर्ष जो की आखिरी बार 15 फरवरी 2026 को कोसा सेंटर दुकान में काम पर आया था दो दिन बाद 18 फरवरी को काम पर नहीं आने की जानकारी कोसा सेंटर दुकान संचालक ने दिया था, पुत्र शुभम शिक्षा में ग्रेजुएट हैं , सफेद एवं काला कलर का चेक शर्ट पहना हुआ है एवं काला पेंट चमड़े के जूता पहना हुआ है लंबाई 5 फीट 2 इंच एवं कलर गोरा पतला दुबला है ।। सी एस ई बी चौकी प्रभारी ने सूचना रिपोर्ट दर्ज के बाद खोजबीन चालू कर दिया है चुमन लाल कुर्रे ने बताया कि पुत्र की खोजबीन लगातार किया जा रहा है , अभी तक कोई पता नहीं चल रहा है हम बहुत परेशान हैं पुत्र जहां भी हो जल्द से जल्द अपने घर आ जाओ और फोन करके हमें बताओ की कैसे हाल में हो कहां पर हो ।।

जिस किसी को पता चले तो इस नंबर पर सूचना देने की कृपा करें 8817508890