इंस्पायर अवार्ड मानक की राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए गरिमा इंग्लिश मीडियम हॉयर सेकेंड्री स्कूल कटघोरा से दो छात्रों का चयन


कोरबा (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़):कोरबा जिले के गरिमा इंग्लिश मीडियम हॉयर सेकेंड्री स्कूल कटघोरा के लिए गर्व की बात है कि विद्यालय के दो प्रतिभावान छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी के लिए हुआ है चयनित छात्राएं दिशा पोर्टे एवं दिव्यांशी राज शामिल है
इंस्पायर अवार्ड _मानक कार्यक्रम हर वर्ष राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान (NIF)- भारत सरकार द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग के अधीन आयोजित किया जाता है इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर पढ़ने वाले छात्रों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है ताकि वे अपने आस पास की सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए उपयोगी मॉडल तैयार कर सके l


इस प्रतियोगिता के तहत देशभर के विद्यालय के छात्र अपने विचारों और मॉडल की रूपरेखा अपने विद्यालय के माध्यम से इंस्पायर अवार्ड मानक पोर्टल पर लोड करते हैं और चयन के पश्चात अपने विचारों को मॉडल बनाकर तैयार करने अवसर मिलता है , जिसे राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में परदर्शिता किया जाता है विगत दस वर्षों से विद्यालय से प्रति वर्ष छात्रों का चयन हो रहा है