

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ): पूर्व जनपद उपाध्यक्ष (1995) और प्रथम पंचायती राज कार्यकाल के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने वाली संतोषी पेन्द्रो राजनीति और समाजसेवा में 25-30 वर्षों का अनुभव रखती हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (2019-2025) में जनपद अध्यक्ष के पद पर रहते हुए उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सतत सेवा ने उन्हें जनता के बीच एक लोकप्रिय चेहरा बनाया है। इस बार सन्तोषी पेन्द्रो जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 से दावेदारी करने जा रही है, लिहाजा ग्रामीणों में उत्साह की लहार दौड़ गई है।

1995 में राजनीति में प्रवेश करने के साथ ही इन्होंने समाजसेवा को अपना उद्देश्य बनाया। अपने लंबे राजनीतिक सफर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवा दी और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। पहले पुरुष आरक्षित सीट से जनपद अध्यक्ष बनने के बाद, अब सीट महिला आरक्षित हो जाने पर उनके समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

समर्थकों में उत्साह और नई उम्मीदें
महिला आरक्षित सीट पर दावेदारी के साथ ही उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से समाजसेवा में सक्रिय इस नेत्री को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
मतदाताओं से अपील
अपने जनपद निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 06 सिमगा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पंचायतों – सिमगा, जामकछार, घोसरा, सरपता, गडरा और घुचापुर के सर्वसमाज मतदाताओं से उन्होंने बहुमत देकर विजय दिलाने की अपील की है। उन्होंने वादा किया कि यदि वे पुनः चुनी जाती हैं तो क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी और सभी के लिए समान रूप से कार्य करेंगी।
सालों का अनुभव और जनता के प्रति समर्पण ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। राजनीति और समाजसेवा के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां यह दर्शाती हैं कि वे एक कुशल और योग्य नेतृत्व प्रदान करने में सक्षम हैं।
