
विकास के पथ पर अग्रसर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र प्रेमचंद पटेल
सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार.. कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल के द्वारा सड़क निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों के द्वारा मांग की गई थी जिसे देखते हुए डोंगरी में PWD विभाग द्वारा मूढ़ाली से डोंगरी तक 2.175 किमी सड़क निर्माण कार्य (लगभग ₹1.92 करोड़ लागत) का विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र की जनता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे आवागमन सुगम होगा एवं विकास को नई गति मिलेगी,इस अवसर पर पूर्व युवा आयोग सदस्य रघुराज सिंह, सरपंच श्रीमती भगवती कंवर , इन्द्रपाल सिंह कंवर , जनपद सदस्य कमल , युवा मोर्चा महामंत्री नरेंद्र चौहान , मनबोध दास मन्नु राठौर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विधायक पटेल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि
क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हम सतत प्रतिबद्ध हैं और ऐसे जनहितकारी कार्यों के माध्यम से आमजन के जीवन को सरल एवं सुगम बनाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।