

सेंट्रल छत्तीसगढ़:– कोरबा जिले के दो खिलाड़ियों का चयन राज्य की अंडर 16 की टीम के लिए हुआ है। एचटीपीपी दर्री में रहने वाले रितेश सारथी और लवकेश के चयन से खिलाड़ियों और परिजनों में हर्ष व्याप्त है।
रितेश सारथी का चयन बल्लेबाज और विकेट कीपर के रूप में हुआ है,वही ऑलराउंडर के तौर पर लवकेश का चयन किया गया है।
चयनित दोनों खिलाड़ी राज्य की टीम के साथ जे.वाई लेले मेमोरियल ट्रॉफी खेलने बड़ोदरा गुजराज रवाना होंगे।
उनके चयन कर कोरबा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बी.बी साहू,पर्यवेक्षक मोती पटेल (नगर कोतवाल),सचिव अखिलेश मणि तिवारी,सह सचिव जीत सिंह, कोषाध्यक्ष छतलाल यादव,विशाल दुबे,मो.वसीम,अनिल,रिंकू सोढ़ी और मीडिया प्रभारी अजय राय ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई भी दी।
वही चयनकर्ता द्वारा जिले की अंडर 19 की टीम के लिए आवश्यक कैंप में चयनित खिलाड़ियों की घोषणा की है जहां कोचिंग स्टाफ में बलबीर सिंह सोढ़ी (रिंकू) और युवराज सिंह शामिल है प्रैक्टिस कैंप सीएसईबी कोरबा पूर्व स्थित मैदान में सोमवार 22 सितंबर सुबह 9:00 बजे से किया जाएगा।
कैंप में चयनित होने वाले खिलाड़ियों में कृष अग्रवाल,अनुज शर्मा,नागेश्वर भास्कर,सार्थक आचार्य, यीशु यमन,आलोक दास महंत,अनिरुद्ध बघेल, पवित्रम नायक, अतुल कुंभकार, एन साई साकेत,अमन त्रिपाठी,अंश जायसवाल,हर्षित अग्रवाल,दुर्गेश बैगा,हेमंत दास महंत,लोकेश यादव, रितेश सारथी, अमर्त्य पटेल,हर्ष अग्रवाल,प्रभांशु राठौर,ओमकार कुमार,हर्षित श्रीवास्तव, हिमांशु साहू,हितेंद्र प्रताप, डीगेश हरिपाल,मनन देवांगन, कृष्णा अग्रवाल,आकाश यादव,सैयद जुनैद,दिवेश धनवारे,अर्जुन यादव