डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के जयंती पर अधिकार सम्मेलन एवं विशाल भंडारा का आयोजन रखा गया है

Oplus_16908288

जोहराडबरी में 14 अप्रैल को मिनीमाता जी की प्रतिमा अनावरण समारोह एवं अधिकार सम्मेलन

सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार ..बाबा साहेब डाॅ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर मिनीमाता जी की प्रतिमा अनावरण समारोह एवं अधिकार सम्मेलन 25 गवां सतनामी समाज के द्वारा ग्राम जोरहाडबरी बुडगहन में 14 अप्रैल मंगलवार को शाम 4:00 बजे सतनाम प्रेरणा स्थल में होने जा रहा है कार्यक्रम की जानकारी मुकेश कुमार अध्यक्ष सतनाम विकास समिति छ ग़ ने समाज के द्वारा अधिकार सम्मेलन बाबा साहेब डाॅ भीमराव अंबेडकर जी के जयंती के अवसर पर मिनीमाता जी की प्रतिमा अनावरण समारोह एवं अधिकार सम्मेलन का आयोजन सतनामी समाज के द्वारा किया जा रहा है साथ ही कार्यक्रम में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है कार्यक्रम का मुख्य अतिथि डॉ चरणदास महंत जी नेता प्रतिपक्ष विधानसभा छत्तीसगढ़ एवं विधायक शक्ति तथा श्रीमती ज्योत्सना महंत जी सांसद कोरबा लोकसभा क्षेत्र रहेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता राघवेंद्र सिंह जी विधायक अकलतरा के द्वारा किया जाएगा साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों से विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सामाजिक कार्यकरता ,सरपंच समाज के वरिष्ठ उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक 25 गवां सतनामी समाज जोहराडबरी- बुडगहन के द्वारा आग्रह किया है कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या मे सम्मिलित होकर सफल बनाएं ।।