पीडब्ल्यू विद्यापीठ पाठशाला कोरबा ने फिर लहराया सफलता का परचम

कोरबा (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ )–JEE Advanced में कोरबा के 8 होनहार विद्यार्थियों ने बनाई जगह, Physics Wallah विद्यापीठ पाथशाला ने फिर रचा कीर्तिमान


विद्यापीठ पाथशाला कोरबा ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। JEE Mains में शानदार प्रदर्शन के बाद संस्थान के 8 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने JEE Advanced के लिए संभावित रूप से क्वालिफाई कर कोरबा जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
JEE Advanced के लिए चयनित संभावित विद्यार्थी हैं –
हिटांश चिल्हाते, लक्ष्य हंसराजानी, सानिया परवीन, आर्यन रात्रेय, आदित्य कुमार, मोहम्मद आदिल रहमान, हिमांशु साहू और आरुषि सोनी।
यह परिणाम पिछले वर्ष के कटऑफ के आधार पर घोषित किया गया है, जबकि आधिकारिक परिणाम जारी होने के बाद अंतिम पुष्टि की जाएगी।
इस उपलब्धि को छोटे शहरों के विद्यार्थियों के बड़े सपनों की ऐतिहासिक उड़ान माना जा रहा है। देशभर में Physics Wallah के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणामों ने यह सिद्ध कर दिया है कि अब छोटे शहरों से भी राष्ट्रीय स्तर की सफलता संभव है।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक अतुल सिंह ने कहा,
“कोरबा के बच्चों में अद्भुत प्रतिभा और असीम संभावनाएं हैं। हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का विकास करना है। पीडब्ल्यू कोरबा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर समर्पित रहेगा।”
संस्थान परिसर में इस सफलता पर जश्न का माहौल देखने को मिला। सफल विद्यार्थियों का फूल-मालाओं और तिलक से सम्मान किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने इस गौरवपूर्ण पल को साझा किया।
Physics Wallah विद्यापीठ पाथशाला कोरबा ने संकल्प लिया है कि वह आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर जिले के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।
“सपने बड़े हों तो शहर छोटा नहीं पड़ता” – इसी विश्वास के साथ पीडब्ल्यू कोरबा सफलता की नई कहानियां लिखता रहेगा।