कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में GST बचत उत्सव की शुरुआत पर जन अभियान

सेंट्रल छत्तीसगढ़ / विनोद उपाध्याय (हरदीबाजार).. कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को GST बचत उत्सव की शुभ शुरुआत हुई ,कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद पटेल जी के द्वारा इस ऐतिहासिक निर्णय हेतु देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं भारत सरकार की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का हृदय से आभार प्रकट करता करते हुए भारतीय जनता पार्टी, मंडल दीपका कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों के बीच जाकर इस जन-हितैषी निर्णय के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं सोमवार साप्ताहिक बाजार में भ्रमण कर व्यापारियों को पुष्प भेंट कर व्यापारियों का सम्मान किया और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया,यह उत्सव न केवल व्यापारियों के लिए राहत का संदेश है, बल्कि आमजन मानस से लेकर मोदी सरकार की “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है इस दौरान विधायक प्रेमचंद पटेल जी के साथ ,नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत,मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति सहित पार्षद गण एवं भाजपा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थि रहे ।।