भागवत कथा श्रवण से होता है सात पीढ़ियों का कल्याण- प्रणव महराज जी

सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार.. दीपका के दीपेश्वरी मंदिर मातृ छाया परिसर में राठौर परिवार के द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा हो रहा है कथा 7अप्रैल 14 अप्रैल तक दोपहर 3:00 बजे से हरि इच्छा तक कथा का रसपान भागवताचार्य के द्वारा कथा का रसपान कराया जा रहा है कथा व्यास श्री प्रणव महराज जी सभी भक्तों को अनेकों प्रसंगों की कथा श्रवण कराई और भागवत कथा की महिमा बताते हुए कहा कि जिस परिवार में एक बार भागवत कथा का आयोजन होता है तो उस गृह के सात पीढ़ियों के परम कल्याण कथा के मध्यम से होता है इसलिए अपने पितरों के उद्धार का अपने समर्थ अनुसार कथा आयोजन करना चाहिए राठौर परिवार में अपने माता जी के वार्षिक श्राद्ध में कथा का पावन आयोजन किया है कथा के मुख्य यजमान हेतराम, नंदराम, प्रीतम राठौर है आयोजक परिवार ने कथा श्रवण हेतु सभी भक्तों का आवाहन किया है कथा नित्य दोपहर 3 बजे से हरि इच्छा तक प्रवाहित होती है कथा श्रवण के लिए आसपास सहित जिलों से गंगा रूपी कथा का रसपान करने भक्तजन पहुंच रहे हैं जहां ईस्ट मित्र परिवारजन सहित लोगों की भीड़ लगी हुई है महाराज जी के मुखार बिंद से निकल रही अमृतमय कथा का मंत्र मुग्ध होकर रसपान कर रहा है साथ ही रोजाना कथा स्थल में प्रसाद के साथ भंडारा कराया जा रहा है।।