
सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार.. कटघोरा विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक शाला चैनपुर बसाहट के प्रधान पाठक प्रेमशंकर तिवारी शिक्षा के क्षेत्र में 40 वर्ष सेवा देने के बाद हुए सेवा निवृत तिवारी जी का प्रथम नियुक्ति प्राथमिक शाला सलोरा (ख) में 9 जुलाई 1986 में हुआ था जहां पांच वर्ष सेवा देने के बाद 1992 से 2010 तक प्राथमिक शाला पोड़ी में सेवा दिए जहां से प्रधानपाठक के पद पर पदोन्नत हो कर 29 अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2026 तक प्राथमिक शाला चैनपुर बसाहट में कार्य करते हुए सेवा निवृत हुए प्रेमशंकर तिवारी जी के सेवा निवृत होने पर स्कूल के शिक्षको द्वारा सम्मान समारोह आयोजन कर नम आंखों से बिदाई दिया गया इस अवसर पर प्रधान पाठक अनिल कौशिक के द्वारा संबोधित करते हुए श्री तिवारी जी का शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया है उनका सराहना किया गया साथ ही शिक्षिका दिव्या तिवारी, सलोमी मार्ग्रेट गुहा,स्वर्ण लता कौशिक,प्रयाग सिंह कंवर ,सूर्य भूषण पैकरा,शशि राठौर ने भी सेवा निवृत प्रधान पाठक प्रेमशंकर तिवारी जी के 16 वर्षों की कार्य के सराहना करते हुए संबोधित किया गया एवं उनके कार्य शैली स्कूल के प्रति निष्ठा बच्चों से प्रेम एवं स्कूल की हर कार्य में अपना योगदान देना ऐसे उनके हर कार्य को देखते हुए स्कूल के शिक्षकगण एवं छात्रो सहित ग्राम के वरिष्ठ जनों ने विदाई के अवसर पर भेंट स्वरूप शाल श्रीफल माला बुके देते हुए सम्मानित किया गया, इस अवसर पर शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष लोकेश्वरी बाई,ग्राम के वरिष्ठ जन बाबूलाल जी ,जगदीश प्रसाद जायसवाल,श्रीमती लक्ष्मीन भट,सीता बाई,कनक लता कश्यप, फिरतीन बाई,सहित ग्राम के महिलाओ एवं स्कूल के बच्चों द्वारा नम आंखों से भावभीनी बिदाई दिया गया।।
