
सेन्ट्रल छत्तीसगढ़/विनोद उपाध्याय/हरदीबाजार..कोरबा जिले के हरदी बाजार स्थित शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय में छात्र / छात्राएं बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे एवं मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। एनएसयूआई ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है कि कॉलेज में छात्रों के लिए पीने के ठंडे पानी तथा अध्ययन कक्षों में एसी की व्यवस्था कराने की मांग की है। राठौर ने बताया कि महाविद्यालय में लगभग 1800 नियमित छात्र/छात्राएं अध्ययनरत है मगर एक बूंद पीने का पानी नहीं है जिसके कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों को मजबूरी में घर से पानी की बोतल लेकर कॉलेज आना पड़ रहा है। उन्होंने कहा भी कहा कि गर्मी चालू होने के बावजूद कक्षा में बैठना मुश्किल है मगर अभी तो ग्रीष्मकाल पूरा बचा है और उसी में परीक्षा है मनमोहन ने प्रशासन से निवेदन करते हुए कहा कि अध्ययन कक्षों में गर्मी से राहत के लिए एसी या अन्य शीतलन व्यवस्था की आवश्यकता है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण मिल सके,एनएसयूआई ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर लगातार जमीनी स्तर पर छात्रों के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहते हुए कॉलेज की वास्तविक समस्याओं से शासन-प्रशासन को अवगत कराने और छात्रों के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत रहता हैं।