नव नियुक्त प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने विधायक प्रेमचंद पटेल से की सौजन्य मुलाकात

Oplus_151126018

सेंट्रल छत्तीसगढ़ /विनोद उपाध्याय/हरदी बाजार:– प्रेस क्लब भवन हरदीबाजार में शुक्रवार को आवश्यक बैठक हुई। बैठक में प्रेस क्लब के विकास, उत्थान और भविष्य को लेकर गहन चर्चा – विमर्श किया गया। तत्पश्चात सर्वसम्मति से प्रेस क्लब का पुनर्गठन किया गया। जिसमें संरक्षक बाबूराम राठौर, डॉ विजय राठौर,राजाराम राठौर को प्रेस क्लब अध्यक्ष, विनोद उपाध्याय को उपाध्यक्ष,निलेंद्र राठौर को सचिव, सुरेंद्र राठौर को कोषाध्यक्ष, सहसचिव प्रमोद राठौर, विशेष आमंत्रित सदस्य जगदीश अग्रवाल,नवल मसीह, वरिष्ठ सदस्य नेकराम श्रीवास,खिलावन राठौर, उमेश श्रीवास एवं प्रमोद जायसवाल को मनोनीत किया गया है। प्रेस क्लब के नव गठित पदाधिकारियों अध्यक्ष राजाराम राठौर, उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, सचिव निलेंद्र राठौर एवं सहसचिव प्रमोद राठौर के द्वारा रविवार को कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के निवास जाकर बुके भेंट कर सौजन्य मुलाकात कर प्रेस क्लब के विकास, उत्थान एवं भविष्य को लेकर चर्चा-विमर्श हुई, चर्चा के दौरान विधायक श्री पटेल ने हरदीबाजार प्रेस क्लब के विकास व उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कहीं।