
कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक ढांचे को मजबूती प्रदान करते हुए भाजपा अजजा (ST) मोर्चा के जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित घोषणा कर दी गई है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति और अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह के अनुमोदन पर की गई हैं।भाजपा जिला अध्यक्ष मान. गोपाल मोदी की अनुशंसा पर अजजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुल सिंह कंवर ने अपनी नई टीम की आधिकारिक सूची जारी की है।
विजय कुमार कंवर को बड़ी जिम्मेदारी
इस नई कार्यकारिणी में जनपद सदस्य (तिवरता) विजय कुमार कंवर को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। विजय कुमार कंवर की नियुक्ति को रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे न केवल जमीन से जुड़े नेता हैं, बल्कि अपने समाज में भी काफी गहरी और मजबूत पकड़ रखते हैं। उनकी सक्रियता और जनसंपर्क को देखते हुए संगठन ने उन्हें मीडिया प्रबंधन की कमान सौंपी है।
संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा
अजजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुल सिंह कंवर ने बताया कि नई कार्यकारिणी में अनुभवी और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का समावेश किया गया है। इस घोषणा से जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में पार्टी की पैठ और मजबूत होगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश और जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर
तिवरता क्षेत्र के जनपद सदस्य विजय कुमार कंवर को जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर की है। समर्थकों का मानना है कि विजय कुमार के नेतृत्व में समाज की समस्याओं और संगठन की नीतियों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से रखा जा सकेगा।
