
सेंट्रल छत्तीसगढ़/ विनोद उपाध्याय/हरदीबाजार :- आधार कार्ड बनाने,सुधरवाने के नाम पर अधिक पैसा कमाने को लेकर ग्राम पंचायत नेवसा की आधार ऑपरेटर द्रोपती केंवट के द्वारा गैर सरकारी भवन हरदीबाजार में अवैध रूप से आधार सेवा केन्द्र संचालित कर रही है । जिसकी शिकायत हरदीबाजार तहसील परिसर में आधार कार्ड सेवा संचालित कर रहा ऑपरेटर धतुरा मुड़ापार निवासी जगत राम राठौर (पप्पू) पिता मेलूराम राठौर ने तहसीलदार अभिजीत राजभानु से किया है,शिकायत में द्रोपती केंवट आधार ऑपरेटर जिसकी नियुक्ति पास के ग्राम पंचायत नेवसा में हुई है जो अनाधिकृत रूप से हरदीबाजार मुख्य मार्ग सब्जी हटरी के पास स्थित निजी किराए के भवन में स्मृति आधार सेवा केन्द्र नाम से संचालित कर रही है । जहां पर उसका कोई समय सारणी एवं कार्य में कोई पारदर्शिता नहीं रहती है । जिसके कारण मेरे कार्य क्षेत्र प्रभावित हो रहा है ,इसके संबंध में मौखिक शिकायत मेरे द्वारा विभाग के ईडीएम शिखा सिंह राजपूत से किया गया था, जिनके द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से चेतावनी दी गई थी, परंतु द्रौपती केंवट के द्वारा केन्द्र स्थानांतरित करने के बजाय अपने आदमी से धमकी दिला रही है एवं मेरे केंद्र में आकर मुझे देख लेने और जो उखाड़ना है उखाड़ ले करके धमकी चमकी दे चुकी है । अगर मेरी आईडी ब्लैक लिस्ट हुई तो तुम्हारी आईडी को भी ब्लैक लिस्ट करा दूंगी करके धमकी दे रही है एवं आधार के उच्च अधिकारियों का पहुंच होने का भी धमकी दे रही है जिसके कारण मैं मानसिक रूप से परेशान हूं ,उक्त आधार आपरेटर के द्वारा निजी परिसर में किराए के भवन में संचालित आधार सेंटर को बंद कर आदेशित स्थल नेवसा पर स्थानांतरित करने एवं उचित कार्यवाही की मांग किया है ।
