ग्राम मुकवा में पंडो समाज की आवश्यक बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन..

कटघोरा/कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : ग्राम मुकवा में रविवार, 5 अप्रैल 2026 को पंडो समाज संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज के विकास, एकता और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से समाज के सुचारू संचालन हेतु नई जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

नवनियुक्त पदाधिकारी:

​बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी में निम्नलिखित नामों की घोषणा की गई:

पदनाम
जिला अध्यक्षरामप्रसाद
जिला उपाध्यक्षसंतोषी देवी
जिला सचिवराजकुमार पंडो
जिला सह-सचिवराजू संतरेगा
जिला सलाहकारशनिचराम भेवई
जिला संरक्षकदुकालु राम
जिला सदस्यभेगुराम

समाज की एकजुटता पर जोर

​बैठक के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। उपस्थित सदस्यों ने समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक भागीदारी को बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।