हरदीबाजार थाना पुलिस के द्वारा मुसाफिरी जांच किया गया

सेंट्रल छत्तीसगढ़ / राजाराम राठौर हरदीबाजार:- हरदीबाजार थाना पुलिस के द्वारा कड़ाई से मुसाफिरी जांच किया गया,बाहरी प्रांत से आकर चाट-गुपचुप,चलेबी दुकान, आइसक्रीम,टायर दुकान व फेरी करने वालों सहित मकानों में किराय पर रहने वालों की जांच किया गया, आधार कार्ड की फोटो कॉपी व पासपोर्ट साईज फोटो लेकर रजिस्टर में नाम पता व वर्तमान निवास,क्या व्यवसाय या काम कर रहे हैं,उसकी सारी जानकारी ली गई। इस दौरान थाना हरदीबाजार के पुलिस कर्मचारियों ने मकान मालिकों को भी अपने मकानों में यदि किसी बाहरी व्यक्तियों को किराया दिया गया है तो सुरक्षा की दृष्टि से उनके आधार कार्ड व पासपोर्ट साईज फोटो लेकर थाना में जमा करने को कहा गया है। क्षेत्र में शांति व सुरक्षा की दृष्टि से मुसाफिरी जांच अत्यंत महत्वपूर्ण है।