
कटघोरा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राज जायसवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कटघोरा में अतिरिक्त कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा पूर्व में जारी आदेश का अब तक क्रियान्वयन नहीं हो पाया है, इससे क्षेत्र की जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जायसवाल ने उल्लेख किया है कि तीन वर्ष पूर्व कटघोरा में प्रशासनिक कार्यों के बेहतर संचालन के लिए एडीएम और एएसपी की पदस्थापना करने का निर्णय लिया गया था। वर्तमान में दोनों अधिकारी कोरबा जिला मुख्यालय में बैठकर कार्य कर रहे हैं, इससे कटघोरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों
राज जायसवाल को अपने कार्यों के लिए बार-बार जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इससे आम नागरिकों का समय और धन दोनों व्यर्थ हो रहे हैं तथा अनावश्यक परेशानी बढ़ रही है। प्रशासन द्वारा भवन उपलब्ध न होने का कारण बताया जाता है, जबकि स्थानीय स्तर पर कार्यालय संचालन के लिए उपयुक्त भवन मौजूद हैं। नपा अध्यक्ष ने मांग की कि दोनों अधिकारियों की नियमित एवं स्थायी पदस्थापना कटघोरा में किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।