मुढ़ाली में सात लाख के लागत से बनेगा मुक्तिधाम भवन

बारिश के समय ग्रामीण खुले स्थान दलदल जमीन पर करता था अंतिम संस्कार

सेंट्रल छत्तीसगढ़ विनोद उपाध्याय ..हरदी बाजार कोरबा जिला के कटघोरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढ़ाली में आजादी के बाद आज तक मुक्ति धाम नहीं बन पाया है भारतीय मानव अधिकार के जिला अध्यक्ष अमर गांधी राठौर के मांग पर क्षेत्र क्रमांक 6 के जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव के द्वारा सात लाख रुपए की लागत से मुढ़ाली के बकीयामुडा तालाब सामने मुक्तिधाम धाम सेड का निर्माण हेतु जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव के मुख्य आतिथ्य एवं भिलाईबाजार भाजपा मण्डल अध्यक्ष दिनेश राठौर के अध्यक्षता में भूमि पूजन किया गया,इस अवसर पर ग्राम के सरपंच रामेश्वर सिंह मरकाम, उपसरपंच अजय राठौर, भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमरगाँधी राठौर, भाजपा के वरिष्ठ सदस्य धर्मेंद्र राठौर, सनद कुमार राठौर, रमेश यादव, चैतराम यादव, फिरत कश्यप, धनंजय दास, शांति दास, संजयकुमार, रिखीराम, अनंद राम,राजकुमार राठौर, धीरज राठौर,रामप्रसाद,मनीष कुमार, प्रमोद, दिलहरण महंत,उपस्थित में भूमि पूजन कार्यक्रम को सफल बनाया।।