
कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) हिमांशु डिक्सेना : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष श्री नानक राम भावनानी जी का दिनांक 03 अप्रैल 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कोरबा सहित पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक हल्कों में शोक की लहर दौड़ गई है।

श्री भावनानी एक अत्यंत सम्मानित, प्रतिष्ठित और पूजनीय बुजुर्ग थे। वे श्री आनंद राम भावनानी जी के छोटे भाई और गोविन्द भावनानी, संतोष भावनानी एवं संजय भावनानी के पिता थे।
अपने सरल, सज्जन और मिलनसार स्वभाव के लिए वे सभी के प्रिय थे। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा। उनके निधन को समाज और परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, श्री भावनानी की अंतिम यात्रा कल दिनांक 04 अप्रैल 2026 को उनके निजनिवास से दोपहर 12:30 बजे मुक्तिधाम पाली के लिए प्रस्थान करेगी।
उनके निधन पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। ईश्वर से उनकी दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई है। शोक व्यक्त करने वालों में समस्त भावनानी परिवार शामिल है।