जनप्रतिनिधियों के साथ विधायक ने मां के नाम किया वृक्षारोपण

सेंट्रल छत्तीसगढ़ / विनोद उपाध्याय ..हरदी बाजार कटघोरा ब्लाक के ग्राम छुईहापारा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण हेतु कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल जी के कर कमलों से भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक पटेल जी द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया ,विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा। वहीं वृक्षारोपण के माध्यम से हमने अपनी मां और प्रकृति के प्रति आभार प्रकट किया।
एक पेड़ सिर्फ पौधा नहीं, भावनाओं की जड़ें हैं। शिक्षा और पर्यावरण दोनों का समुचित विकास ही समृद्ध समाज की पहचान है।
इस अवसर पर जिला मंत्री भाजपा संजय शर्मा जी, पूर्व जनपद सदस्य दामोदर राठौर , मंडल अध्यक्ष कटघोरा अभिषेक कुमार, प्रधानपाठक ब्रम्हानंद राठौर जी
समस्त ग्रामवासियों, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं जनप्रतिनिधि , उपस्थित थें
