विधायक प्रेमचंद पटेल ने धतूरा में विराजित मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

सेंट्रल छत्तीसगढ़ / विनोद उपाध्याय (हरदीबाजार)..ग्राम धतूरा के सरगुजिहा पारा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित हुई है जिसमें कटघोरा विधानसभा के विधायक प्रेमचंद पटेल ने मां दुर्गा जी की आशीर्वाद लिया और क्षेत्र में सुख शांति की कामना के साथ आचार्य लक्ष्मी प्रसाद तिवारी जी से आशीर्वाद और ग्राम वासी और क्षेत्रवासी के खुशहाली के लिए कामना की और विधायक ने हमें बताया कि मां दुर्गा जी शक्ति सम्प्रदाय की मुख्य देवी हैं। दुर्गा माता रानी को आदि शक्ति, परम भगवती परब्रह्म बताया गया है। वह अंधकार व अज्ञानता रुपी राक्षसों से रक्षा करने वाली, ममता मई, मोक्ष प्रदायनी तथा कल्याणकारी हैं। इस बीच उपस्थित छोटेलाल पटेल, मन्नू राठौर,दिलीप पटेल,एवं ग्राम धतुरा से चैतराम केंवट, नकुल सिंह पोर्ते, गंगा प्रसाद राठौर, तीजराम कौशिक, रामानंद कौशिक,रवि लाल जांगड़े, चिंता राम केंवट, रवि राठौर,लव पोर्ते, जग्गू पोर्ते,गिरजानांद कौशिक, अजित कौशिक,रामानंद कौशिक, सागर केंवट,जीवन मरकाम, खोलबाहरा केंवट,कोमल जांगड़े, राम मरकाम, लखन मरकाम एवं भारी संख्या में ग्रामवासी सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे.।।