
सेंट्रल छत्तीसगढ़ / विनोद उपाध्याय (हरदीबाजार).. स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ मितानिनों के अतुलनीय योगदान को सम्मानित करने के लिए पाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत भलपहरी,मुक्ता,एवं बोकरामुड़ा में मितानीन दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया यह आयोजन मितानिनों के समर्पण सेवा भावना और सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के उद्देश्य से किया गया ,कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल एवं ग्राम पंचायत के प्रमुख पदाधिकारियों सहित मितानिनों की सक्रिय भागीदारी रही जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल ने अपने संबोधन में मितानिनों को स्वास्थ्य योद्धा बताते हुए उनके अथक प्रयासों की सराहना की इसी तरह सरपंच सावित्री कामता प्रसाद सिंह मरावी ने अपने उद्बोधन पर मितानिनों को समाज का अभिन्न अंग बताते हुए उनसे जुड़ी चुनौतियों को कम करने के लिए पंचायत के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया,कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भलपहरी में मितानिन मंजूलता राठौर, शांति बाई खांडे, बोकरामुंडा से मितानिन ममता राठौर, प्रेमां जाटवर ,तारा राठौर, एवं ग्राम मुक्ता से रुक्मणी राठौर मितानीन सहित ग्राम पंचायत भलपहरी से जुड़े तीनों ग्राम के मितानिनों को सम्मान के साथ साल ,श्रीफल, फूल माला तिलक लगाकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर उपसरपंच प्रहलाद राठौर, शिवरतन राठौर, दुर्गा राठौर ,राहुल राठौर, त्रिभुवन सिंह, रामशरण राठौर, मोहन राठौर, द्वारिका प्रसाद, देवराज, अन्नू राठौर, तुलाराम, देवी प्रसाद, गौरीशंकर ,चंदन कंवर ,संजय रोहिदास ,रेवाराम, बुधवार सिंह, हीरालाल सहित महिला समूह एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।।
