KORBA : पार्षद के तालाब की सफाई के लिए सौंपा ज्ञापन..

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : कोरबा जिले कटघोरा वार्ड नंबर 3 अंबेडकर नगर के वरिष्ठ पार्षद किशोर दिवाकर ने दिया छोटे तालाब के सफाई के लिए नगर पालिका परिषद कटघोरा के सहायक कलेक्टर को ज्ञापन कटघोरा के केंद्र पर स्थित छोटे तालाब की वर्तमान में स्थिति बहुत ही खराब है यह तालाब वार्ड क्रमांक 3 4 10 के वार्ड वासियों के द्वारा निस्तार एवं सार्वजनिक नहावन कार्य के लिए उपयोग में लिया जाता है परंतु अभी ऐसी अवस्था है की तालाब में ना तो नहाते बनता है नहीं निस्तारी करने का काम आता है वार्ड वासी चिंतित है कि अब हम नहावन कार्य किस में करेंगे इस समस्या का निराकरण करने के लिए पार्षद किशोर दिवाकर द्वारा पूर्व में कई बार छोटे तालाब सफाई करने सीएमओ कटघोरा कोआवेदन दिया जा चुका है लेकिन मुख्य नगर पालिका अधिकारी कटघोरा के द्वारा किसी प्रकार का सफाई नहीं किया जा रहा है नगर पालिका के पार्षद किशोर दिवाकर ने इस समस्या का निराकरण न होने पर नाराजगी जताते हुए नगर पालिका के सीएमओ सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले को ज्ञापन देते पत्र के माध्यम से कहा यदि कुछ दिनों में सफाई नहीं होती है तो वार्डवासियों के साथ चक्का जाम करेंगे |