
सेंट्रल छत्तीसगढ़(विनोद उपाध्याय)हरदीबाजार:- हरदीबाजार पुरानी बस्ती में चैत नवरात्रि पर नेवरात पर्व यादव परिवार के द्वारा किया जा रहा है। जहां नकुल यादव अपने निवास में 22 मार्च को जवां बोआई कर नित्य प्रतिदिन माता रानी की सेवा आराधना, झांझ मंजीरा मांदर की थाप पर जस गीत अनवरत चल रही है। जिसका हवन अष्टमी 29 मार्च को एवं नवमी 30 मार्च को विसर्जित किया जाएगा । इस दौरान बस्ती, गांव व क्षेत्र से लोग आकर माता रानी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लें रहे हैं। इस दौरान नकुल यादव, श्रीमती नानबाई यादव,भीम यादव, अर्जुन यादव, सहदेव यादव, बलदेव अहीर, रमेश अहीर, हीरालाल अहीर, पुष्पेन्द्र यादव,आशीष यादव,नीरु यादव, सुमन यादव,करन यादव,जलेन यादव, रामायण यादव सहित सभी मोहल्लेवासी इस धार्मिक अनुष्ठान में रमे हुए हैं।