KorbaLatest News: जिला कांग्रेस कमेटी में जिला सचिव अजय सैनी को मिला महत्वपूर्ण दायित्व..




कोरबा/पाली ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ): पाली क्षेत्र की छात्र राजनीति से अपनी सक्रिय यात्रा की शुरुआत करने वाले अजय सैनी को जनपद पंचायत पाली के लिए सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था। अब जिला कांग्रेस में जिले कांग्रेस कमेटी में सचिव पद की नियुक्ति की गई है यह नियुक्ति पाली कार्यकर्ताओं से बधाई और शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं।



राजनीति में वर्षों का अनुभव
अजय सैनी पिछले 15 वर्षों से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। छात्र राजनीति में उन्होंने NSUI के ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। इसके अतिरिक्त, वे पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक के निजी सहायक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।इन वर्षों में उन्होंने निरंतर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझा और समाधान के प्रयास किए, जिसकी बदौलत पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।

जिला कांग्रेस कमेटी में जिला सचिव बनने पर जताया आभार

जिला कांग्रेस कमेटी में जिला सचिव नियुक्त किए जाने पर अजय सैनी ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, कांग्रेस नेता सूरज महंत, और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा जिला अध्यक्ष मनोज चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि यह दायित्व न केवल एक सम्मान है, पार्टी के वे विश्वास के अनुरूप अपनी भूमिका निभाने का पूर्ण प्रयास करेंगे।

स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह


इस नियुक्ति के बाद पाली क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। अजय सैनी की नियुक्ति से यह संदेश गया है कि पार्टी उन कार्यकर्ताओं को आगे लाती है जो लगातार जनता के बीच सक्रिय रहते हैं।