KORBA VIDEO : छुरी में तेज रफ्तार का कहर.. दो बाइक सवारों की हुई जोरदार भिड़ंत.. घटना में 5 लोग हुए गंभीर रूप से घायल.. दो की हालत नाजुक.. घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने.

कोरबा/कटघोरा 28 अप्रैल 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) अकित सिंह : कटघोरा थाना क्षेत्र में बीती रात छुरी में तेज रफ्तार दो बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक सवार पांच लोग गभीर रूप से घायल हो गए जिसमे दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना का वीडियो पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जोकि सोशल मीडिया में जमकर वॉयरल हो रहा है।

घटना के बाद स्थानीय लोगो की सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंचकर डायल 112 के माध्यम से घायलों को नजदीकी कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां घायलों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। जिसमे दो की हालत नाजक स्थिति में बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्ति बरमपुर कोरबा के रहने वाले है और तीन लोग सलोरा निवासी है। फिलहाल कटघोरा पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई गई।