
कोरबा/पाली-तानाखार (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रशांत मिश्रा जी, पाली-तानाखार के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा जी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज चौहान जी और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष असमेर सिंह पोर्ते जी की गरिमामयी उपस्थिति में पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष भोला गोस्वामी जी के नेतृत्व में आज 20 फरवरी को बांगो रेस्ट हाउस में मंडल अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया।

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ने दी सभी को बधाई
कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष असमेर सिंह पोर्ते जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने संगठन की मजबूती और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।

एकजुट रहकर संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य
इस दौरान प्रदेश महामंत्री प्रशांत मिश्रा जी, पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा जी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान जी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। सभी नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

ये पदाधिकारी-कार्यकर्ता रहें उपस्थित
सम्मेलन में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष भावेश बनाफर जी, राधेश्याम जी, हीरा डहरिया जी, गणेश दास जी, राज लाल जी, बब्बू खान जी सहित वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक मिश्रा जी, घुरविंद दास जी, भारत सिदार जी, सनीच मिंज जी, यशवंत लाल इंगले जी, अनिल श्रीवास जी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित सिंह पाल जी, विनोद उर्रे, सूरज यादव जी, ग्राम पंचायत लेपरा की सरपंच चंद्रकला पोर्ते जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।