Korba Latest News: हरदीबाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात.. भू स्वामी ने नाली निर्माण के लिए पंचायत को को दिया

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) विनोद उपाध्याय : हरदी बाजार हरदी बाजार से रेकी रोड के बीच रामकृष्ण हॉस्पिटल के समीप शिव नगर एवं शिक्षक नगर का पानी बारिश के समय मेंन रोड में भराव हो जाता था जिससे लोगों को आने-जाने में बड़ी परेशानी हो रही थी जिसके लिए भूमि स्वामी कमलेश राठौर के द्वारा पानी निकासी के लिए नाली निर्माण हेतु जमीन पंचायत को दिया गया ग्राम पंचायत सरपंच उप सरपंच पंच एवं सचिव के द्वारा बारिश का भारी पानी का भराव होने के वजह से पुल लगाकर एवं नाली बनाकर पानी का निकास के लिए नाली बनाया गया अब सड़क के बीचो-बीच पुल बन जाने एवं नाली बन जाने से राहगीरों को राहत मिली है नहीं तो जरा से ही बारिश हो जाने से शिवनगर एवं शिक्षक नगर का पानी सड़कों पर आ जा रहा था सरपंच लोकेश्वर कंवर का कहना है कि जहां भी पानी का भराव है कोशिश रहेगी जल्द से जल्द नाली निर्माण कर पानी की निकासी कराया जाए इसी तरह सप्तदेव मंदिर के समीप पानी का भराव हो रहा था जिसके लिए पुल लगाकर पानी का निकासी कराया गया अब पानी की भराव से लोगों को राहत मिली है ।।